Trending

Delhi: चार दिन के भारत दौरे पर फिनलैंड पीएम

Finland PM on four-day visit to India

दिल्ली/प्रतिनिधी : फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो चार दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। राजधानी नई दिल्ली के हवाई अड्डे पर उनका स्वागत कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने किया। प्रधानमंत्री ओर्पो 17 से 20 फरवरी तक भारत में रहेंगे और इस दौरान एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेंगे। दौरे के दौरान उनकी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी निर्धारित है।

यह यात्रा भारत और फिनलैंड के बीच डिजिटल टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, शिक्षा और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है। दोनों देशों के बीच नवाचार, स्टार्टअप इकोसिस्टम और कौशल विकास में साझेदारी बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह दौरा भविष्य की तकनीक और हरित विकास के क्षेत्र में रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker