Trending

Ajit Pawar Plane Grash की CBI जांच की मांग

Demand for CBI Investigation into Ajit Pawar's Plane Crash

मुंबई/प्रतिनिधी : नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) ने पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के कथित प्लेन क्रैश मामले की CBI जांच कराने की मांग उठाई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस संबंध में डिप्टी चीफ मिनिस्टर सुनेत्रा पवार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, वरिष्ठ मंत्री हसन मुश्रीफ और पार्थ पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की।

तटकरे के अनुसार मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मामले पर गंभीरता से विचार करते हुए केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय को पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी चाहती है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो ताकि सच्चाई सामने आ सके। इस दौरान तटकरे ने यह भी स्पष्ट किया कि NCP के कुछ विधायकों के नाराज होने की खबरें पूरी तरह गलत और मनगढ़ंत हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और ऐसी अफवाहें राजनीतिक रूप से प्रेरित हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker