Mumbai: नवंबर 2026 में मुंबई में होगा ‘अर्थशॉट प्राइज़’
The Earthshot Prize will be held in Mumbai in November 2026

मुंबई/प्रतिनिधी : महाराष्ट्र की पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री पंकजा मुंडे ने कहा है कि राज्य सरकार साफ़ हवा, स्वच्छ ऊर्जा और स्वच्छ परिवहन प्रणाली को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। वह मुंबई क्लाइमेट वीक के दौरान आयोजित अर्थशॉट प्राइज़ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थीं।
इस अवसर पर आधिकारिक घोषणा की गई कि वैश्विक पर्यावरण सम्मान समारोह ‘अर्थशॉट प्राइज़’ नवंबर 2026 में मुंबई में आयोजित होगा। मंत्री मुंडे ने बताया कि इस पहल के पाँच प्रमुख लक्ष्य हैं — स्वच्छ वायु, कचरा-मुक्त दुनिया, प्रकृति संरक्षण, समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र का पुनर्जीवन और जलवायु परिवर्तन से मुकाबला। उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया को दिखाया है कि पर्यावरण संरक्षण आर्थिक विकास का मजबूत आधार बन सकता है। महाराष्ट्र के विस्तृत समुद्री तट को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक समाधान आधारित संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। कार्यक्रम में अर्थशॉट प्राइज़ के CEO जेसन नोफ़ और विभागीय सचिव जयश्री भोज भी उपस्थित रहीं।



