AI sector: भारत में $200 अरब निवेश की तैयारी
India Prepares to Invest $200 Billion in the AI Sector

विशेष/प्रतिनिधी : केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दुनिया की पांचवीं औद्योगिक क्रांति बनकर उभर रही है और भारत अगले दो वर्षों में इस क्षेत्र में 200 अरब डॉलर से अधिक का निवेश कर सकता है। दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दूसरे दिन मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि भारत AI का उपयोग मानवता के हित और बड़ी सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए करना चाहता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि AI से जुड़ी चुनौतियों का समाधान केवल कानून बनाकर संभव नहीं है, बल्कि टेक्नोलॉजी-केंद्रित कानूनी ढांचा विकसित करना होगा। युवाओं में AI को लेकर भारी उत्साह है और सरकार रीस्किलिंग-अपस्किलिंग के माध्यम से नया टैलेंट तैयार कर रही है। वैष्णव ने भरोसा जताया कि सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग में भारत जल्द वैश्विक हब बनेगा। मजबूत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण देश में AI तेजी से फैल रहा है और अब अगला फोकस डिजाइन-आधारित विकास पर होगा।



