Trending

India-Norway meeting: EFTA-TEPA लागू करने पर जोर

India-Norway High-Level Dialogue in Oslo

विशेष/प्रतिनिधी : भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज ओस्लो में नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गेहर स्टॉर से महत्वपूर्ण मुलाकात की। बैठक में भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) और व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (TEPA) को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

दोनों नेताओं ने हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग, कार्बन कैप्चर एवं स्टोरेज, स्टार्ट-अप इकोसिस्टम, सेमीकंडक्टर निर्माण, रिन्यूएबल एनर्जी सहित कई उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। इसका उद्देश्य हरित तकनीक, निवेश और औद्योगिक विकास को नई गति देना बताया गया। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री स्टॉर ने कहा कि वे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित नॉर्वे दौरे का इंतजार कर रहे हैं, जिससे द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे। उन्होंने नॉर्वे में बसे भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना करते हुए इसे दोनों देशों के बीच भरोसे का मजबूत सेतु बताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker