RajyaSabha Elections: 37 सीटों के लिए 10 राज्यों में वोटिंग
Rajya Sabha Elections: Voting in 10 States for 37 Seats

विशेष/प्रतिनिधी : केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके तहत 10 राज्यों की कुल 37 सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना होगी। चुनाव की अधिसूचना 26 फरवरी को जारी होगी, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 5 मार्च तय की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च को होगी और उम्मीदवार 9 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।
इन चुनावों में महाराष्ट्र की 7 सीटें भी शामिल हैं। राज्यसभा सदस्य डॉ. भागवत कराड, डॉ. फौजिया खान, प्रियंका चतुर्वेदी, शरद पवार, धैर्यशील पाटिल, रजनी पाटिल और रामदास अठावले का कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है, जिसके चलते ये सीटें रिक्त होंगी। राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।



