Tarique Rahman बने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री
Tarique Rahman Becomes Bangladesh's New Prime Minister

विशेष/प्रतिनिधी : बांग्लादेश में हुए 13वें आम चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की भारी जीत के बाद पार्टी प्रमुख तारिक रहमान ने देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने नेशनल पार्लियामेंट के साउथ प्लाजा में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में भारत के लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सहित कई विदेशी गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को पत्र लिखकर बधाई दी और उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया। अपने संदेश में मोदी ने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने तथा कनेक्टिविटी, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, ऊर्जा, स्वास्थ्य और संस्कृति के क्षेत्रों में मिलकर काम करने की इच्छा जताई। नई सरकार से भारत-बांग्लादेश संबंधों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।



