Trending

India-France Deal: भारत-फ्रांस के बीच 21 समझौते

India-France Agreement: 21 Agreements Between India and France

मुंबई/प्रतिनिधी : भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देते हुए दोनों देशों ने 21 महत्वपूर्ण समझौतों और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। दोनों पक्षों ने एन्हांस्ड पार्टनरशिप और ‘होराइजन 2047’ रोडमैप की नियमित समीक्षा के लिए हर साल विदेश मंत्रियों के बीच संवाद शुरू करने पर सहमति जताई।

रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाते हुए भारत सरकार और फ्रांस ने डिफेंस कोऑपरेशन एग्रीमेंट को नवीनीकृत करने का फैसला किया। साथ ही भारत में हैमर मिसाइल निर्माण के लिए बीईएल और सफरान के बीच जॉइंट वेंचर स्थापित किया जाएगा। नई और महत्वपूर्ण तकनीकों के विकास हेतु संयुक्त एडवांस्ड टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट ग्रुप बनाने पर भी सहमति बनी। नवीकरणीय ऊर्जा सहयोग से जुड़े समझौते का नवीनीकरण और डबल टैक्सेशन अवॉइडेंस एग्रीमेंट के प्रावधानों में संशोधन भी शामिल है। एयरोनॉटिकल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने हेतु एक लेटर ऑफ इंटेंट भी साझा किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker