Trending

PM Modi: भारत बनेगा टॉप-3 AI सुपरपावर

India will become a top-3 AI superpower: PM Modi

दिल्ली/प्रतिनिधी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि टेक्नोलॉजी इंसान की जगह लेने के लिए नहीं, बल्कि मानवता की सेवा के लिए है और इसका अंतिम लक्ष्य “सबका भला, सबकी खुशी” होना चाहिए। एक न्यूज़ एजेंसी को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मानव सभ्यता को बदलने की क्षमता रखता है, लेकिन बिना मार्गदर्शन के यह सामाजिक ढांचे को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

उन्होंने बताया कि इसी सोच के तहत भारत ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट को “पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस” के सिद्धांतों पर केंद्रित किया है। आत्मनिर्भर भारत में एआई का विज़न संप्रभुता, समावेशिता और नवाचार पर आधारित है और भारत को दुनिया की शीर्ष तीन एआई शक्तियों में शामिल करने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एआई विकसित भारत-2047 की यात्रा में निर्णायक भूमिका निभाएगा, शहरी-ग्रामीण अंतर कम करेगा और नए आर्थिक अवसर पैदा करेगा। बजट 2026-27 में डेटा सेंटर व क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देकर घरेलू कंप्यूट क्षमता मजबूत की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker