AI Summit: स्पेन के राष्ट्रपति भारत पहुंचे
AI Summit: Spanish President Arrives in India

दिल्ली/प्रतिनिधि : नई दिल्ली में आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट में भाग लेने के लिए स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज आज सुबह भारत पहुंच गए। राजधानी नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका स्वागत कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने किया।
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्पेन के राष्ट्रपति से द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच तकनीक आधारित सहयोग को नई दिशा देने पर जोर रहेगा। बैठक में नीति निर्माण, अनुसंधान सहयोग, औद्योगिक साझेदारी और सार्वजनिक भागीदारी जैसे अहम विषयों पर व्यापक चर्चा होने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार यह दौरा भारत-स्पेन संबंधों को मजबूत बनाने के साथ-साथ एआई तकनीक, स्टार्टअप इकोसिस्टम और कौशल विकास के क्षेत्र में नए अवसर खोल सकता है। दोनों देश डिजिटल अर्थव्यवस्था और नवाचार में संयुक्त परियोजनाओं पर भी सहमति बना सकते हैं।



