Trending

India-France ‘विशेष वैश्विक साझेदारी’ की घोषणा

India-France 'Special Global Partnership' Announced

मुंबई/प्रतिनिधी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के साथ ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ की घोषणा की। मुंबई के लोक भवन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ संयुक्त बयान में उन्होंने कहा कि यह पहल केवल रक्षा सहयोग तक सीमित नहीं, बल्कि अस्थिर वैश्विक परिस्थितियों में स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि फ्रांस भारत के सबसे पुराने रणनीतिक साझेदारों में से एक रहा है।

दोनों नेताओं ने कर्नाटक के वेमागल में H-125 हेलीकॉप्टर की फाइनल असेंबली लाइन का वर्चुअली उद्घाटन किया, जिसे टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और एयरबस की साझेदारी में स्थापित किया गया है। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की मंत्री कैथरीन वॉट्रिन मौजूद रहीं। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि भारत में बने ये हेलीकॉप्टर माउंट एवरेस्ट जैसी ऊँचाई पर उड़ान भरने में सक्षम होंगे और विश्वभर में निर्यात किए जाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker