Trending

AI Summit: तीसरे दिन टेक्नोलॉजी का महाकुंभ

AI Impact Summit: A Technology Kumbh on Day Three

दिल्ली/प्रतिनिधि : इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के तीसरे दिन तकनीक और शोध का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। इस दौरान वैश्विक स्तर की कंपनियां अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित गैजेट्स और अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी, वहीं शोधकर्ता और वैज्ञानिक अपने नवीनतम शोध-पत्र और रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

आज आयोजित होने वाले रिसर्च सिंपोजियम का उद्घाटन इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे। समिट में AI और शिक्षा विषय पर एक विशेष सत्र भी रखा गया है, जिसे एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस संबोधित करेंगे। यह समिट का प्रमुख शैक्षणिक मंच है, जिसमें IIIT हैदराबाद ज्ञान साझेदार की भूमिका निभा रहा है। सम्मेलन में अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका से लगभग 250 शोध-पत्र प्राप्त हुए हैं। साथ ही डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर में सुरक्षित और जिम्मेदार AI के प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा भी होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker