Trending

International Fleet Review 2026: नौसैनिक ताकत का होगा भव्य प्रदर्शन

International Fleet Review 2026: A Grand Display of Naval Power

विशेष/प्रतिनिधि : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज अंतरराष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा 2026 में भाग लेने के लिए विशाखापट्टनम पहुंचीं। शाम को आईएनएस डेगा नौसेना वायु स्टेशन पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर एस. अब्दुल नज़ीर, पवन कल्याण सहित कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा में राष्ट्रपति सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर के रूप में भारतीय नौसेना के युद्धपोतों और समुद्री शक्ति का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान नौसेना अपनी आधुनिक युद्ध क्षमता, समुद्री सुरक्षा व्यवस्था, एयर और सब-सर्फेस ऑपरेशन्स तथा सामरिक तैयारियों का भव्य प्रदर्शन करेगी। यह कार्यक्रम भारत की समुद्री शक्ति, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में उसकी बढ़ती भूमिका और वैश्विक नौसैनिक सहयोग का महत्वपूर्ण संदेश देने वाला माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker