Trending

Hind-Di-Chadar: खारघर में समागम की तैयारियां तेज

Preparations for the "Hind-Di-Chadar" Congregation in Kharghar Intensify

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : महाराष्ट्र सरकार के प्रिंसिपल सेक्रेटरी श्रीकर परदेशी ने “हिंद-दी-चादर” समागम की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए। कोंकण डिविजनल कमिश्नर डॉ. विजय सूर्यवंशी ने बताया कि नवी मुंबई के ओवे मैदान खारघर में आयोजित होने वाले इस समागम के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षा, स्वास्थ्य, ट्रैफिक और सफाई की तैयारियां लगभग पूरी हैं। एक समय में लगभग 5 लाख श्रद्धालुओं की क्षमता वाले मैदान में 80 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।

भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष ट्रैफिक रूट, 30 पार्किंग स्थल, CCTV निगरानी, कंट्रोल रूम और स्वयंसेवकों की नियुक्ति होगी। स्वास्थ्य सेवाओं हेतु 5 अस्थायी मेडिकल सेंटर, एक ICU तथा आसपास के अस्पतालों में 350 बेड और 75 ICU बेड आरक्षित रखे गए हैं। लंगर के लिए 1,000 गैस सिलेंडर, 40-50 लाख पानी की बोतलें और लगभग 2.5 लाख श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम के प्रचार के लिए गायक सतिंदर सरताज का विशेष गीत सिनेमा हॉल में प्रदर्शित किया जा रहा है। भारी वाहन आवागमन को देखते हुए जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी क्षेत्र में विशेष ट्रैफिक प्लान भी लागू किया जाएगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अस्थायी पुल व पैदल मार्ग बनाने के निर्देश दिए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker