Trending

Navi Mumbai: नवी मुंबई में झुग्गी पुनर्वास को रफ्तार

Slum Rehabilitation Gains Speed ​​in Navi Mumbai

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : गई, जिसमें बेलापुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक मंदाताई म्हात्रे तथा आवास विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में चल रहे पुनर्वास प्रोजेक्ट्स की मौजूदा स्थिति, लंबित प्रस्तावों तथा विभिन्न सरकारी विभागों के बीच समन्वय की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को परियोजनाओं को तेज़ी से लागू करने के लिए आवश्यक कदम तुरंत उठाने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि GBR प्रक्रिया के अंतर्गत झुग्गी सर्वे, DSR निर्माण, बायोमेट्रिक सत्यापन तथा पात्र-अपात्र की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। तुर्भे के शिवाजी नगर में GBR प्रक्रिया स्टेज-3C तक पहुँच चुकी है। सरकारी निर्णय के अनुसार आगे की कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए गए।

बेलापुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 72,665 झुग्गीवासियों को उनके हक के घर मिलने की संभावना जताई गई। वर्ष 2000 से पहले रहने वालों को मुफ्त मालिकाना हक मिलेगा, जबकि 2000 से 2011 के बीच रहने वालों को ₹2.50 लाख में अधिकार मिलेगा। नेरुल, तुर्भे और बेलापुर के कई क्षेत्रों में जल्द पुनर्वास कार्य शुरू होने से झोपड़पट्टीवासियों में खुशी का माहौल है। बैठक में स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी के अधिकारी, इंजीनियर और विधि सलाहकार भी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker