
Ajit Pawar Plane Crash: AAIB को बड़ी सफलता
Ajit Pawar Plane Crash: AAIB Achieves Major Success
मुंबई/प्रतिनिधि : दिवंगत डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित पवार से जुड़े प्लेन क्रैश मामले की जांच में एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन बोर्ड (AAIB) को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। जांच एजेंसी ने दुर्घटनाग्रस्त विमान के डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) से अहम तकनीकी जानकारी हासिल कर ली है। इससे विमान की गति, ऊंचाई, इंजन की स्थिति और उड़ान के अंतिम क्षणों की कई महत्वपूर्ण डिटेल सामने आई हैं, जो हादसे के कारणों का पता लगाने में मदद करेंगी।
हालांकि आग लगने की वजह से पायलटों की आखिरी बातचीत रिकॉर्ड करने वाला कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। अब इसे डिकोड करने के लिए अमेरिकी निर्माता कंपनी की तकनीकी सहायता ली जाएगी। AAIB ने बताया कि जांच इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन के मानकों के अनुसार की जा रही है और प्रारंभिक रिपोर्ट जल्द जारी की जाएगी। साथ ही एजेंसी ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है।



