Trending

RBI Governor की MSME प्रतिनिधियों से अहम बैठक

RBI Governor Holds Key Meeting with MSME Representatives in Mumbai

मुंबई/प्रतिनिधि : मुंबई में रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने विभिन्न MSME इंडस्ट्रीज़ और उनके एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था में MSME सेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

गवर्नर ने कहा कि रिज़र्व बैंक की प्राथमिकता MSME को समय पर और उचित औपचारिक कर्ज़ उपलब्ध कराना है, क्योंकि यह सेक्टर देश की GDP, निर्यात और रोजगार सृजन में बड़ा योगदान देता है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार और RBI ने इस क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए कई नीतिगत और नियामकीय कदम उठाए हैं। इंटरैक्टिव सत्र में उद्योग प्रतिनिधियों ने क्रेडिट फ्लो से जुड़े पॉलिसी मुद्दों और संचालन संबंधी चुनौतियों पर अपने सुझाव और अनुभव साझा किए। RBI ने इन सुझावों पर सकारात्मक विचार करने का भरोसा दिया, ताकि MSME क्षेत्र को और अधिक सक्षम और प्रतिस्पर्धी बनाया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker