AI Summit: AI से बदलेगा ऑटो सेक्टर का भविष्य
AI Summit: AI Will Transform The Future of the Auto Sector

दिल्ली/प्रतिनिधि : तकनीक जगत से जुड़े AI Impact Summit की शुरुआत भारत में हो चुकी है, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए ऑटो सेक्टर में आने वाले बड़े बदलावों की झलक दिखाई गई। इस प्रदर्शनी का दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी किया और टीम की सराहना करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की।
विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले समय में AI ऑटो इंडस्ट्री को पूरी तरह बदल देगा। कमर्शियल व्हीकल्स AI आधारित सिस्टम से अपडेट होंगे और कई वाहनों को एक ही कमांड से मॉनिटर किया जा सकेगा। एडवांस टेक्नोलॉजी से जुड़े सेफ्टी फीचर्स दुर्घटनाओं को कम करने में मदद करेंगे। इसके अलावा शिप मेकिंग और सेमिकंडक्टर डिजाइन जैसे क्षेत्रों में भी AI महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता दोनों बढ़ेंगी। माना जा रहा है कि AI तकनीक से ऑटो जगत में नई ग्रोथ आएगी और भविष्य की कारें ज्यादा स्मार्ट, सुरक्षित और कनेक्टेड होंगी।



