Trending

Solar Eclipse: 2026 का पहला सूर्यग्रहण आज, करीब 4 घंटे होगा ग्रहण

The First Solar Eclipse of 2026 is Today, Lasting Approximately 4 hours

विशेष/प्रतिनिधि : आज वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है, जो भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर शुरू होकर शाम 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। हालांकि यह खगोलीय घटना भारत में दिखाई नहीं देगी, क्योंकि ग्रहण के समय सूर्य क्षितिज के नीचे रहेगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण है, जिसे आम भाषा में “रिंग ऑफ फायर” कहा जाता है। इसे मुख्य रूप से अंटार्कटिका और दक्षिणी गोलार्ध के कई हिस्सों-विशेषकर दक्षिणी अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका-में देखा जा सकेगा।

इस अवसर पर Google ने अपने सर्च पेज पर खास इंटरैक्टिव एनिमेशन जारी किया है, जिससे दुनिया भर के लोग इस दुर्लभ खगोलीय घटना को वर्चुअली अनुभव कर सकेंगे। वैज्ञानिकों के अनुसार वलयाकार सूर्य ग्रहण तब बनता है जब चंद्रमा पृथ्वी से अपेक्षाकृत दूर होता है और सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाता, जिससे सूर्य का चमकीला घेरा दिखाई देता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker