Trending

Bangladesh : तारिक रहमान आज लेंगे PM पद की शपथ

Tariq Rahman will be sworn in as Prime Minister of Bangladesh today

विशेष/प्रतिनिधि : बांग्लादेश में आम चुनावों में अपनी पार्टी बीएनपी को बड़ी जीत दिलाने के बाद तारिक रहमान आज देश के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बार शपथ ग्रहण समारोह पारंपरिक स्थल बंगभवन के बजाय जातीय संसद भवन के साउथ प्लाजा में आयोजित किया जाएगा, जिसे राजनीतिक रूप से ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन दोपहर में नए मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे, जबकि मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन निर्वाचित सांसदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व ओम बिरला करेंगे। उनके साथ विदेश सचिव विक्रम मिसरी और लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह के भी उपस्थित रहने की संभावना है। कई अन्य देशों को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker