T20 World Cup: श्रीलंका की धमाकेदार जीत, सुपर एट्स में एंट्री
T20 World Cup: Sri Lanka's Resounding Win, Entry into Super Eights

विशेष/प्रतिनिधि : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में सुपर एट्स की जंग तेज हो गई है। मेज़बान श्रीलंका ने पल्लेकेले में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर अगले दौर में शानदार एंट्री कर ली। ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 182 रन के लक्ष्य को श्रीलंका ने पथुम निसांका के नाबाद शतक की बदौलत आसानी से हासिल कर लिया।
ग्रुप-B में आज ज़िम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मुकाबला पल्लेकेले के मुथैया मुरलीधरन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3 बजे खेला जाएगा। अगर ज़िम्बाब्वे यह मैच जीतता है तो उसे पहली बार सुपर एट्स में पहुंचने का सुनहरा मौका मिलेगा। आज दो और अहम मुकाबले भी खेले जाएंगे। न्यूज़ीलैंड और कनाडा की टीमें चेन्नई के एम-ए चिदंबरम स्टेडियम में रात 11 बजे भिड़ेंगी, जबकि स्कॉटलैंड और नेपाल के बीच मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे खेला जाएगा।



