
Navi Mumbai: खारघर में गुरु तेग बहादुर शहीदी समारोह की तैयारियां तेज
Preparations for Guru Tegh Bahadur Martyrdom Celebrations in Kharghar Intensify
नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई स्थित खारघर में आयोजित होने जा रहे ‘हिंद-दी-चादर’ गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पिंपरी चिंचवड़ शहर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम प्रशासन ने एक समन्वय बैठक आयोजित की, जिसमें विभिन्न विभागों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए परिवहन व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सा सहायता, आपात सेवा और सुरक्षा समन्वय की विस्तृत योजना बनाई गई। प्रशासन ने मार्ग व्यवस्था और ठहराव बिंदुओं पर विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया है। 28 फरवरी और 1 मार्च को आयोजित होने वाले इस समारोह में सिख, सिकलकर, बंजारा, लबाना, सिंधी, महोयाल, वाल्मीकि, उदयास तथा भागवत समाज सहित बड़ी संख्या में नागरिक भाग लेंगे।



