
Trending
BMC: पहली महिला विपक्ष नेता बनीं किशोरी पेडणेकर
Kishori Pednekar becomes the first female opposition leader in the BMC
मुंबई/प्रतिनिधि : बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की पहली आम सभा में महत्वपूर्ण राजनीतिक नियुक्तियों का ऐलान किया गया। मेयर ऋतु तावड़े ने शिवसेना (उभाठा) की वरिष्ठ नेता और पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर को विपक्ष की नेता घोषित किया। बीएमसी के लगभग 25 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी महिला को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बीएमसी की राजनीति में तीखे मुकाबले की संभावना
हालिया नगर निगम चुनाव में शिवसेना (उभाठा) 65 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जिसके आधार पर पार्टी को विपक्ष का पद मिला। बैठक में बीजेपी के गणेश खनकर को सदन का नेता नियुक्त किया गया, जबकि शिवसेना की ओर से अमेय घोले को ग्रुप लीडर बनाया गया। नई नियुक्तियों के साथ मुंबई महानगरपालिका में सत्ता और विपक्ष की भूमिका स्पष्ट हो गई है और आने वाले समय में बीएमसी की राजनीति में तीखे मुकाबले की संभावना जताई जा रही है।



