
DCM Sunetra Pawar: माइनॉरिटी सर्टिफिकेट घोटाले की होगी जांच
Minority Certificate Scam Will Be Investigated-DCM Sunetra Pawar
मुंबई/प्रतिनिधि : मुंबई में आयोजित माइनॉरिटी डेवलपमेंट डिपार्टमेंट की समीक्षा बैठक में डिप्टी चीफ मिनिस्टर सुमित्रा पवार ने स्कूलों को गलत तरीके से माइनॉरिटी स्टेटस सर्टिफिकेट जारी किए जाने के मामलों पर गंभीर रुख अपनाया। उन्होंने पूरे मामले की विस्तृत जांच कराने और दोषी अधिकारियों तथा संस्थाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि माइनॉरिटी समुदाय के लिए निर्धारित सरकारी फंड का वितरण हर वर्ग तक समान और पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिए। विभाग के कामकाज को अधिक सामाजिक जवाबदेही और जनहित को ध्यान में रखकर संचालित करने पर भी जोर दिया गया। सुमित्रा पवार ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुंचाने और अनियमितताओं पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए।



