Trending

Shivaji Maharaj का अपमान नहीं सहेंगे: BJP

Will Not Tolerate Insult to Shivaji Maharaj: BJP

मुंबई/प्रतिनिधि : टीपू सुल्तान को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर गर्म हो गई है। बीजेपी के मीडिया प्रमुख नवनाथ बान ने कहा कि पार्टी कल भी टीपू सुल्तान के खिलाफ थी, आज भी है और आगे भी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि छत्रपति शिवाजी महाराज का सम्मान बीजेपी के लिए चुनावी मुद्दा नहीं बल्कि पहचान का प्रश्न है।

नवनाथ बान ने आरोप लगाया कि मुंबई के मालवणी में टीपू सुल्तान के नाम पर मैदान का नाम रखने की योजना को बीजेपी ने सड़क पर उतरकर रोका था। विरोध के दौरान कार्यकर्ताओं पर हमले भी हुए, लेकिन पार्टी ने मैदान का नाम टीपू सुल्तान पर नहीं होने दिया। उन्होंने यह भी कहा कि तत्कालीन उद्धव ठाकरे सरकार ने विरोध करने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किए थे। विवाद तब और बढ़ गया जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से की। बीजेपी ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए उद्धव ठाकरे की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker