Trending

Macron’s India visit: रक्षा, व्यापार और टेक्नोलॉजी पर फोकस

Macron's India visit: Focus on Defense, Trade, and Technology

मुंबई/प्रतिनिधि : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिवसीय भारत दौरे पर मुंबई पहुंच गए हैं। अपने दौरे के दौरान वे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। यह बैठक भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिहाज़ से अहम मानी जा रही है।

भारत के लिए रवाना होते समय मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि वे मुंबई से नई दिल्ली तक तीन दिन की यात्रा पर हैं और इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच सहयोग को और गहरा करना है। उन्होंने बताया कि उनके साथ व्यापारिक प्रतिनिधि, आर्थिक, औद्योगिक, सांस्कृतिक और डिजिटल क्षेत्रों के प्रमुख विशेषज्ञ भी भारत आ रहे हैं। मैक्रों ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी को “प्रिय मित्र” बताते हुए कहा कि दोनों देश मिलकर संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। इस दौरे में रक्षा, व्यापार, तकनीक और निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण समझौतों पर चर्चा होने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker