AI Summit: भारत मंडपम में AI समिट का दूसरा दिन
AI Summit 2026: Day 2 of the AI Summit at Bharat Mandapam

दिल्ली/प्रतिनिधि : नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे AI शिखर सम्मेलन 2026 का आज दूसरा दिन है। AI इम्पैक्ट एक्सपो के तहत केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय “Ministry of Education – Pushing the Frontier of AI in India” विषय पर विशेष सत्र आयोजित करेगा, जिसमें भारत के राष्ट्रीय AI-in-Education रोडमैप पर चर्चा होगी और शिक्षा प्रणाली में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के गहन एकीकरण पर फोकस रहेगा।
कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राज्य मंत्री जयंत चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। “Innovation to Impact” सत्र में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल अपने विचार रखेंगी। इसके अलावा “From AI Innovation to Nation Building”, “From Algorithms to Outcomes: Building AI that Works for People” तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से “Responsible AI for Health” सत्र भी होंगे। AIAI पहल के अंतर्गत उत्पादकता बढ़ाने पर चर्चा होगी तथा बिहार राज्य पवेलियन का उद्घाटन भी किया जाएगा।



