Trending
‘AI BY HER’ में महिला शक्ति का प्रदर्शन
AI Summit 2026: Women's Power Showcased in 'AI BY HER'

दिल्ली/प्रतिनिधि : नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण पर विशेष फोकस रहा। ‘AI BY HER’ सत्र के दौरान इस बात पर चर्चा हुई कि महिलाएं अब केवल उपभोक्ता नहीं, बल्कि एआई तकनीक की निर्माता और नवप्रवर्तक बन रही हैं।
महिला उद्यमिता प्लेटफॉर्म की मिशन निदेशक अन्ना रॉय ने कहा कि आज स्टार्टअप इकोसिस्टम से लेकर ‘ड्रोन दीदी’ जैसी सरकारी पहलों तक एआई तकनीक का व्यापक उपयोग हो रहा है। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को नई आर्थिक और तकनीकी पहचान मिल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में महिलाएं एआई सेक्टर में नेतृत्वकारी भूमिका निभाएंगी और टेक्नोलॉजी विकास को सामाजिक बदलाव से जोड़ेंगी। विशेषज्ञों का मानना है कि महिला भागीदारी बढ़ने से एआई अधिक समावेशी और मानव-केंद्रित बनेगा।



