Trending

Macron’s India visit: आज PM मोदी से अहम मुलाकात

Macron's India visit: Important meeting with PM Modi today

मुंबई/प्रतिनिधि : तीन दिवसीय भारत दौरे पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुंबई पहुंच गए हैं। अपने दौरे के दौरान वह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अहम मुलाकात करेंगे। इस बैठक में रक्षा, व्यापार, तकनीक, ऊर्जा और वैश्विक रणनीतिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मैक्रों के भारत आगमन का स्वागत करते हुए कहा कि भारत उनके दौरे का हार्दिक स्वागत करता है और दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उम्मीद करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों नेताओं की बातचीत से विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और मजबूत होगा तथा वैश्विक प्रगति को नई दिशा मिलेगी। प्रधानमंत्री ने मैक्रों को अपना प्रिय मित्र बताते हुए मुंबई और बाद में दिल्ली में होने वाली बैठकों का भी उल्लेख किया। यह दौरा भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker