किसान नेता शंकर अन्ना धोंडगे शिवसेना में शामिल

Farmer Leader Shankar Anna Dhondge joins Shiv Sena

मुंबई/प्रतिनिधि : नांदेड़ (महाराष्ट्र) के पूर्व विधायक और वरिष्ठ किसान नेता शंकर अन्ना धोंडगे ने अपने किसान संगठन के 15 जिला प्रमुखों के साथ आज शिवसेना में प्रवेश कर लिया। यह प्रवेश समारोह मुंबई में एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में आयोजित हुआ।

मीडिया से बातचीत करते हुए शिंदे ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं को भली-भांति समझती है और सरकारी खजाने पर सबसे पहला अधिकार किसानों का है। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी।
शिंदे ने जानकारी दी कि किसानों के लिए समय पर कर्जमाफी की घोषणा सुनिश्चित करने हेतु एक समिति गठित की गई है और प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।राजनीतिक रूप से इसे मराठवाड़ा क्षेत्र, खासकर नांदेड़ में शिवसेना के संगठनात्मक विस्तार के रूप में देखा जा रहा है, जहां किसान राजनीति का महत्वपूर्ण प्रभाव माना जाता है।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker