Trending

CM Fadnavis ने रोकी माइनॉरिटी स्टेटस प्रक्रिया

CM Fadnavis Halts Minority Status Process

मुंबई/प्रतिनिधि : राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद घोषित राजकीय शोक अवधि के दौरान 75 स्कूलों को माइनॉरिटी स्टेटस सर्टिफिकेट जारी किए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। इस पूरे घटनाक्रम को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गंभीरता से लिया है।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा शोक दिवस पर प्रमाणपत्र वितरण पर तुरंत रोक लगाने के निर्देश दिए हैं और पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच के आदेश भी जारी किए हैं। साथ ही, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। गौरतलब है कि 28 से 30 जनवरी तक राज्य शोक घोषित था, लेकिन इसी दौरान 75 स्कूलों को भाषाई और धार्मिक अल्पसंख्यक दर्जा दिया गया। विपक्ष और कई सामाजिक संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई है और इसे प्रशासनिक संवेदनहीनता बताया है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker