Trending

AI Summit 2026: भारत बनेगा टेक्नोलॉजी लीडर-आकाश अंबानी

AI Summit 2026: India to Become a Technology Leader–Akash Ambani

दिल्ली/प्रतिनिधि : नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट 2026 में उद्योगपति आकाश अंबानी ने भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की संभावनाओं पर अपने विचार रखे। उन्होंने खुशी जताई कि इस वर्ष यह वैश्विक स्तर का समिट भारत में आयोजित हो रहा है, जो देश की बढ़ती तकनीकी क्षमता को दर्शाता है।

आकाश अंबानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का लक्ष्य है कि AI केवल कुछ लोगों तक सीमित न रहे, बल्कि हर भारतीय के लिए समावेशी और सशक्त बनाने वाला माध्यम बने। उन्होंने बताया कि सरकार का यह विजन देश को विकसित और तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर राष्ट्र की दिशा में आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि AI का उद्देश्य सिर्फ तकनीकी प्रगति नहीं, बल्कि आम नागरिक को नए अवसर, रोजगार और सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उनके अनुसार, आने वाले समय में AI भारत की अर्थव्यवस्था और समाज दोनों को नई दिशा देगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker