Bill Gates ने डिजिटल गवर्नेंस मॉडल की सराहना की
Bill Gates praised the digital governance model.
विशेष/प्रतिनिधि : आंध्र प्रदेश की रियल-टाइम गवर्नेंस प्रणाली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सराहना मिली है। Bill Gates ने अमरावती स्थित आंध्र प्रदेश रियल टाइम गवर्नेंस सोसाइटी केंद्र का दौरा कर इसकी कार्यप्रणाली की प्रशंसा की। इस दौरान मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने उन्हें राज्य की डिजिटल पहलों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने डाटा लेक, AWARE 2.0 प्लेटफॉर्म, व्हाट्सएप गवर्नेंस और ‘संजीवनी’ स्वास्थ्य परियोजना के जरिए नागरिक सेवाओं को तेज और पारदर्शी बनाने की प्रक्रिया समझाई। भूमि अभिलेखों की सुरक्षा के लिए ब्लॉकचेन तकनीक और क्यूआर कोड आधारित सत्यापन प्रणाली में बिल गेट्स ने विशेष रुचि दिखाई। कम लागत में बेहतर डायग्नोस्टिक सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों को उन्होंने सराहा और कहा कि यह मॉडल विकासशील देशों के लिए उदाहरण बन सकता है। इस दौरे से आंध्र प्रदेश की तकनीक आधारित पारदर्शी शासन व्यवस्था को वैश्विक पहचान मिली है।



