भारत मंडपम में India AI Impact Expo 2026 का भव्य आगाज़
India AI Impact Expo 2026 kicks off with a grand opening at Bharat Mandapam

दिल्ली/प्रतिनिधि : नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Expo 2026 का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। भारत की मेज़बानी में हो रहा यह भव्य आयोजन कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) क्षेत्र में वैश्विक सहयोग और भारत की तकनीकी क्षमता को प्रदर्शित करने वाला महत्वपूर्ण मंच बन गया है।
एक्सपो में 300 से अधिक क्यूरेटेड पवेलियन और लाइव डेमो शामिल हैं, जबकि 600 से ज्यादा हाई-टेक स्टार्टअप्स ने अपनी नवीन तकनीकों का प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों का दौरा कर इनोवेटर्स से संवाद किया और AI क्षेत्र में हो रहे नवाचारों की जानकारी ली। कार्यक्रम में 13 देशों के पवेलियन और बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि भी मौजूद हैं, जो वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। 20 फरवरी तक चलने वाले इस एक्सपो में करीब ढाई लाख से अधिक आगंतुकों के पहुंचने की उम्मीद है। विशेषज्ञों के अनुसार यह आयोजन AI आधारित व्यापार और नई तकनीकी साझेदारियों के लिए ऐतिहासिक अवसर साबित होगा।



