Trending

India-France: आज मुंबई में मोदी–मैक्रों मुलाकात

India-France: Modi-Macron meeting in Mumbai Today

मुंबई/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे। तीन दिन की आधिकारिक भारत यात्रा पर आए मैक्रों का यह चौथा भारत दौरा और मुंबई का पहला दौरा है। दोनों नेताओं के बीच होने वाली वार्ता में भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान होगा।

बैठक में रक्षा, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, समुद्री सुरक्षा और उभरते नवाचार क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष चर्चा होने की संभावना है। दोनों देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा को मजबूत करने पर भी ध्यान देंगे। शाम को प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों संयुक्त रूप से “भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026” का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान दोनों नेता उद्योग जगत, स्टार्टअप, शोधकर्ता और नवप्रवर्तकों को संबोधित करेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के आर्थिक और तकनीकी संबंधों को नई दिशा देने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker