Trending

Bhiwadi Factory Fire: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, कई घायल

Bhiwadi Factory Fire: Massive Fire at Chemical-Firecracker Factory, Several Injured

राजस्थान/प्रतिनिधि : राजस्थान के भिवाड़ी में एक पटाखा व केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से आठ मजदूरों की मौत हो गई, जिनमें पूर्वी चंपारण (बिहार) के पांच मजदूर शामिल हैं। हादसे में करीब एक दर्जन श्रमिक झुलस गए। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

बताया गया कि ‘मेसर्स राजेंद्र’ नामक फैक्ट्री कागज और गारमेंट यूनिट के रूप में पंजीकृत थी, लेकिन अंदर केमिकल पाउडर और पटाखे बनाए जा रहे थे। मोतिहारी के डीएम सौरभ जोरवाल ने तीन मृतकों के परिवारों की पहचान की पुष्टि की है, जबकि अन्य से संपर्क जारी है। घायलों का इलाज स्थानीय प्रशासन करा रहा है। मृतक सुजान कुमार और मिंटू पासवान के परिजनों ने बताया कि वे होली पर घर आने वाले थे, लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। गांवों में शोक का माहौल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker