AI Impact Summit पर देबजानी घोष का बड़ा बयान
Debjani Ghosh's Big Statement at the AI Impact Summit

दिल्ली/प्रतिनिधि : राजधानी दिल्ली में जारी AI इम्पैक्ट समिट को नीति आयोग में विशिष्ट फेलो के रूप में कार्यरत देबजानी घोष ने ग्लोबल साउथ के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आने वाले समय की सबसे निर्णायक तकनीक बनने जा रही है और इसमें भारत की भूमिका तेजी से मजबूत हो रही है।
देबजानी घोष के अनुसार भारत केवल उपभोक्ता नहीं बल्कि एआई समाधान विकसित करने वाला अग्रणी देश बन रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार, स्टार्टअप्स और शोध संस्थान मिलकर इस क्षेत्र में तेज़ गति से काम कर रहे हैं। उनका मानना है कि यह समिट न केवल तकनीकी सहयोग बढ़ाएगा बल्कि विकासशील देशों को डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा भी देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में यह सम्मेलन वैश्विक नीति निर्माण और तकनीकी साझेदारी के लिए मील का पत्थर साबित होगा।



