Trending
Ranji Trophy: सेमीफाइनल में कर्नाटक जीत की ओर
Ranji Trophy: Karnataka on course for victory in the semi-finals

विशेष/प्रतिनिधि : रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में कर्नाटक और उत्तराखंड के बीच लखनऊ में खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन कर्नाटक ने मजबूत स्थिति बना ली है। दिन का खेल खत्म होने तक कर्नाटक ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट खोकर 689 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने शानदार दोहरा शतक लगाते हुए 232 रन बनाए और टीम की पारी को संभाला। उन्हें के एल राहुल का बेहतरीन साथ मिला, जिन्होंने 141 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसके अलावा करुण नायर ने भी 60 रन जोड़कर स्कोर को 500 के पार पहुंचाने में योगदान दिया। कर्नाटक की इस विशाल बढ़त के बाद उत्तराखंड पर दबाव बढ़ गया है और मैच में वापसी के लिए उसे पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा।



