
India Open Kickboxing: पनवेल के रोनल पाटिल ने जीते डबल सिल्वर
Panvel's Ronal Patil Wins Double Silver Medal at India Open Kickboxing
पनवेल/तुषार पाटील : पनवेल स्थित केवले गांव के युवा खिलाड़ी रोनल महेश पाटिल ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र, पनवेल और अपने गांव का नाम रोशन किया है। नई दिल्ली में 4 से 8 फरवरी के बीच आयोजित 5वें इंडिया ओपन इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग कप 2026 में कई देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में रोनल ने 32 किलो वेट कैटेगरी में भारत की ओर से खेलते हुए महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक अपने नाम किए। उनकी इस उपलब्धि से पनवेल क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
पनवेल विधानसभा के विधायक प्रशांत ठाकुर ने रोनल की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खिलाड़ी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे। इस सफलता का श्रेय हेड कोच नीलेश भोसले, कोच योगेश बैकर और पूरी टीम के मार्गदर्शन को भी दिया जा रहा है।



