Trending

Lucknow: लखनऊ मेट्रो में QR टिकटिंग शुरू

Lucknow: QR ticketing begins on the Lucknow Metro

लखनऊ/प्रतिनिधि : लखनऊ मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज से क्यूआर आधारित टिकटिंग प्रणाली लागू कर दी है। नई व्यवस्था के तहत अब यात्रियों को टोकन या कार्ड के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यात्री लखनऊ मेट्रो के आधिकारिक मोबाइल ऐप, टिकट वेंडिंग मशीन या टिकट काउंटर के माध्यम से आसानी से क्यूआर टिकट बुक कर सकते हैं।

बुकिंग के बाद मोबाइल पर प्राप्त क्यूआर कोड को एंट्री और एग्जिट गेट पर स्कैन कर यात्रा की जा सकेगी। मेट्रो प्रशासन के अनुसार यह कदम डिजिटल इंडिया और कैशलेस ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है। नई प्रणाली से समय की बचत होगी, टिकटिंग प्रक्रिया तेज होगी और यात्रियों को अधिक सुविधाजनक अनुभव मिलेगा। साथ ही संपर्क रहित यात्रा से सुरक्षा भी बढ़ेगी। मेट्रो अधिकारियों ने यात्रियों से अधिकाधिक इस सुविधा का उपयोग करने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker