Trending
Board Exams: 17 फरवरी से शुरू होंगी CBSE-ICSE बोर्ड परीक्षाएं
CBSE-ICSE Board Exams to Begin February 17

विशेष/प्रतिनिधि : देशभर में बोर्ड परीक्षाओं का दौर शुरू होने जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे एक ही शिफ्ट में आयोजित होंगी। दसवीं की परीक्षाएं 11 मार्च तक और बारहवीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल तक चलेंगी।
इसी के साथ काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) की आईसीएससी कक्षा 10 की परीक्षाएं भी शुरू होकर 30 मार्च तक चलेंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से जारी हैं और 6 अप्रैल तक आयोजित होंगी। प्रशासन ने नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और केंद्रों की कड़ी जांच के निर्देश दिए हैं। सभी जिलों में तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है और परीक्षार्थियों से समय से पहले केंद्र पहुंचने की अपील की गई है।



