Trending
Mahashivratri: नेताओं ने दी महाशिवरात्रि की बधाई
Leaders Extend Mahashivratri Greetings

दिल्ली/प्रतिनिधि : देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव के विवाह उत्सव के अवसर पर दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे, वहीं झारखंड के बाबा बैद्यनाथ धाम में भी सुबह से लंबी कतारें देखी गईं।
इस पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए महादेव की कृपा से राष्ट्र की निरंतर प्रगति की कामना की। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने इसे भारत की शाश्वत आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी नागरिकों के कल्याण और समृद्धि की प्रार्थना की, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को सुख-समृद्धि की मंगलकामनाएं दीं। हर-हर महादेव के जयघोष के साथ मंदिरों में रात्रि जागरण और पूजा-अर्चना जारी है।



