Trending

T20 World Cup: आज भारत-पाक महामुकाबला

T20 World Cup: India-Pakistan clash today

विशेष/प्रतिनिधि : टी-20 विश्व कप 2026 के ग्रुप-ए में आज शाम क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता देखने को मिलेगी, जब भारत और पाकिस्तान कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस साढ़े 6 बजे होगा। भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं, वहीं पाकिस्तान की कमान सलमान अली आगा के हाथों में है।

दोनों टीमें टूर्नामेंट में अब तक अपने-अपने दो मैच जीतकर अजेय हैं। भारत ने 2007 और 2024 में टी-20 विश्व कप जीता, जिसमें पहला खिताब पाकिस्तान को हराकर हासिल किया था। पाकिस्तान 2009 का चैंपियन रहा है और 2007 व 2022 में रनर-अप रहा। भले ही यह मैच सीधे क्वालीफिकेशन तय नहीं करेगा, लेकिन प्रतिष्ठा, इतिहास और दबदबे की लड़ाई जरूर तय करेगा। टी-20 विश्व कप इतिहास में भारत का रिकॉर्ड पाकिस्तान पर 7-1 से भारी है। हालांकि कोलंबो में बारिश की संभावना मैच को रोमांचक और चुनौतीपूर्ण बना सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker