Trending

Mahashivratri: उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब

A wave of faith surges in Ujjain on Mahashivratri

उज्जैन/प्रतिनिधि : महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज पूरे देश में श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए भगवान शिव से सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में आज लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई गई है। मंदिर के पट मध्यरात्रि 2:30 बजे खोल दिए गए, जिसके बाद भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। परंपरा के अनुसार भगवान महाकाल को पूरे दिन जल, बेलपत्र और पंचामृत अर्पित किया जाएगा। चार पहर की विशेष पूजा के चलते मंदिर पूरी रात श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुला रहेगा। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतज़ाम किए हैं। 16 फरवरी की रात शयन आरती के बाद लगभग 10:45 बजे मंदिर के पट बंद किए जाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker