Trending

उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन बना ‘सेवातीर्थ’

Udyog Bhawan Metro Station Renamed 'Sevatirth'

दिल्ली/प्रतिनिधि : केंद्र सरकार ने दिल्ली के उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर ‘सेवातीर्थ’ करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। यह फैसला प्रधानमंत्री कार्यालय के ‘सेवातीर्थ’ बिल्डिंग में शिफ्ट होने के एक दिन बाद लिया गया।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की येलो लाइन पर स्थित यह स्टेशन सेंट्रल दिल्ली के प्रशासनिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण सरकारी दफ्तरों के पास है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी तथा नागरिक इसका उपयोग करते हैं। मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि नाम परिवर्तन का उद्देश्य स्टेशन की पहचान को ‘सेवातीर्थ’ भवन के व्यापक विजन से जोड़ना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ‘सेवातीर्थ’ को जनसेवा, कर्तव्य और ‘इंडिया फर्स्ट’ की भावना का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह नाम आने वाली पीढ़ियों को निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker