Trending

Mumbai: मुलुंड में मेट्रो स्लैब गिरा, एक की मौत

Mumbai News: Metro Slab Collapses in Mulund, one Dead

मुलुंड/प्रतिनिधि : मुंबई के मुलुंड इलाके में मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। मुलुंड फायर ब्रिगेड के पास मेट्रो ब्रिज का एक स्लैब अचानक सड़क पर गिर गया। इस दौरान स्लैब के नीचे एक फोर-व्हीलर और एक रिक्शा दब गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

सड़क पर गिरे भारी स्लैब को हटाने का काम जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। सड़क पर गिरे भारी स्लैब को हटाने का काम जारी है। हादसे के कारण संबंधित मार्ग को ट्रैफिक के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इससे पहले भी मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सुरक्षा संबंधी सवाल उठते रहे हैं। अब प्रशासन की कार्रवाई पर सबकी नजर टिकी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker