
Trending
Sharad Pawarहॉस्पिटल से डिस्चार्ज, सेहत में सुधा
Sharad Pawar Discharged from Hospital, Health Improving
पुणे/प्रतिनिधि : शरद पवार की सेहत को लेकर बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता को सीने में हल्के इंफेक्शन की शिकायत के बाद पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनके सभी जरूरी मेडिकल टेस्ट किए गए, जिनकी रिपोर्ट सामान्य आई है।
रूबी हॉल क्लिनिक के चेयरमैन डॉ. परवेज ग्रांट ने जानकारी देते हुए बताया कि पवार साहब की तबीयत अब पूरी तरह ठीक है और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉक्टरों ने उन्हें चार-पांच दिन घर पर आराम करने की सलाह दी है। इससे पहले सुप्रिया सुळे ने सोशल मीडिया पर बताया था कि उनके पिता को एंटीबायोटिक्स का पांच दिन का कोर्स दिया गया है। अब पवार साहब स्वस्थ हैं और जल्द ही नियमित कार्यों में लौट सकते हैं।



