Trending

Pahalgam Attack: केंद्रीय गृह मंत्री से मिलीं MP मेधा कुलकर्णी

Pahalgam Attack: MP Medha Kulkarni Meets Union Home Minister Amit Shah

दिल्ली/प्रतिनिधि : पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से सांसद मेधा कुलकर्णी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक में उन्होंने हमले में मारे गए संतोष जगदाले के परिवार की स्थिति से अवगत कराते हुए न्याय की मांग उठाई।

मेधा कुलकर्णी ने विशेष रूप से जगदाले की बेटी असावरी, जो स्वयं इस हमले की पीड़ित हैं, को सरकारी नौकरी में पुनः बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से प्रभावित परिवारों को केवल संवेदना नहीं, बल्कि ठोस प्रशासनिक सहायता और न्याय मिलना चाहिए। सांसद ने गृह मंत्री से आग्रह किया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को राहत मिल सके। गृह मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker