Trending

Delhi News: फडणवीस–नितिन नवीन की अहम मुलाकात

Chief Minister Fadnavis Meets National President

दिल्ली/प्रतिनिधि : नई दिल्ली में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस ने नितिन नवीन को उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी उनके नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा लगातार सशक्त हो रहा है और नवीन के मार्गदर्शन में पार्टी देशभर में और अधिक मजबूती से आगे बढ़ेगी। सूत्रों के अनुसार, मुलाकात में आगामी राजनीतिक रणनीतियों और संगठन विस्तार पर भी चर्चा हुई। इस बैठक को पार्टी के भीतर समन्वय और नेतृत्व के प्रति एकजुटता के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker