Trending
Weather Update: उत्तर-पश्चिम व मध्य भारत में तापमान स्थिर
Weather Update: Temperatures Stable in Northwest and Central India

दिल्ली/प्रतिनिधि : देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में आज घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है, जिससे दृश्यता प्रभावित होने और यातायात में बाधा आने की आशंका है। वहीं अरुणाचल प्रदेश में कल तक गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। विभाग ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
कर्नाटक के तटीय क्षेत्र, कोंकण और गोवा में आज गर्म और उमस भरा मौसम
दूसरी ओर, कर्नाटक के तटीय क्षेत्र, कोंकण और गोवा में आज गर्म और उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।मौसम विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में कल तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है।



